इटावा। शहर के इंजीनियरिंग कालेज बिजलीघर के फीडर नंबर चार से जुड़े क्षेत्र मोहल्ला बराही टोला में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे हुई रिमझिम बारिश के बीच केबल में फाल्ट होने पर मुहल्ले की बिजली गुल हो गई। करीब दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू की जा सकी। एक तो उमस भरी गर्मी और ऊपर से बिजली न होने पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का हाल बेहाल हो गया, लोग घरों में खाना बनाने व खाने के लिए बिजली आने का इंतजार करते रहे।
मोहल्ला बराही टोला के साथ ही इसी मोहल्ले के पथवरिया, जटपुरा, मुहल्ला करौल, चौकी शमशेरी, घटिया अजमत अली के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात आठ बजे गुल हुई बिजली 10 बजे के बाद बहाल हो सकी, तब कहीं लोगों ने राहत क सांस ली। एक्सईएन प्रथम हनुमान प्रसाद मिश्रा ने बताया कि केबल में फाल्ट होने से बारिश के कारण कुछ समय बिजली आपूर्ति बाधित रही थी, हालांकि बारिश के रुकने पर तत्काल फाल्ट को ठीक कराने के साथ ही आपूर्ति बहाल करा दी गई थी।