कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में विभाजन विभीषिका पर डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इसमें भारत-पाक विभाजन के दौरान घटित मानवीय त्रासदी और ऐतिहासिक परिस्थितियों को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया।
छात्रों को लाखों लोगों के विस्थापन, परिवारों के बिछड़ने, सांप्रदायिक हिंसा और संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का मार्मिक चित्रण दिखाया गया। इसके बाद हुए संवाद सत्र में वरिष्ठ शिक्षकों ने विभाजन के सामाजिक-राजनीतिक प्रभावों पर प्रकाश डाला।
वहीं, एसएनसेन कॉलेज में इतिहास विभाग एवं राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता, पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. प्रीति सिंह ने बताया इसमें दिव्यांशी शर्मा प्रथम, मनत्शा द्वितीय, श्रद्धा वर्मा तृतीय व सिमरन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।