फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तपिश बढ़ी, गर्म हवाओं के थपेड़े लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर पश्चिमी हवाएं भी गर्म हो गई हैं। पारा लगभग एक डिग्री और बढ़ गया। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रात और दिन के तापमान में क्रमिक वृद्धि होती जाएगी। उन्होंने बताया कि हीट इंडेक्स भी बढ़ रहा है। सामान्य स्थिति में हीट इंडेक्स 30-31 होना चाहिए लेकिन रविवार को हीट इंडेक्स 57 हो गया है। हीट इंडेक्स बढ़ने पर तेज गर्मी लगती है।
विज्ञापन


सीएसए की मौसम वेधशाला के मुताबिक 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री बढ़ेगा। रविवार को तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर को नमी का प्रतिशत 24 रहा है। विभाग ने पांच दिनों तक हल्के बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. पांडेय ने बताया कि इस समय देश में कई स्थानों पर मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं लेकिन इनका असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं आएगा। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा। अगर बादल आएंगे तो रात का न्यूनतम तापमान बढ़ जाएगा। राजस्थान के थार मरुस्थल से हवाएं आने पर लू चलने लगेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें