गांव में पसरा मातम
परिजनों ने बताया कि घर में बड़ा होने के चलते पिछले एक माह से ओम शादी की तैयारियों में जुटा था। वह दौड़-दौड़कर काम कर रहा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, उसकी मौत की सूचना पर शादी को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल सारे गांव में मातम पसरा हुआ है।