फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: मंधना-टिकरा-हेतपुर मार्ग का चौड़ीकरण…13.62 करोड़ स्वीकृत, ट्रैफिक लोड होगा और लोगों को मिलेगी राहत

Fri, 22 Nov 2024 10:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनोज चौरसिया

सार

Kanpur News: मंधना-टिकरा-हेतपुर मार्ग मात्र तीन मीटर चौड़ा है। इसकी वजह से बड़े वाहन ही नहीं, बल्कि हल्के वाहनों के निकलते समय सामने से दूसरा वाहन आने पर दिक्कत होती थी। लंबे अरसे से इस सड़क को चौड़ा करने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
जर्जर मंधना रोड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शासन ने गुरुवार को मंधना-टिकरा-हेतपुर मार्ग चौड़ीकरण के लिए 13.62 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। फिलहाल यह सड़क तीन मीटर चौड़ी है, जिसे 5.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। मार्ग चौड़ा होने से कानपुर देहात, कन्नौज और लखनऊ के बीच चलने वाले वाहन शहर आने के बजाय गंगा बैराज मार्ग से सीधे निकल जाएंगे।

विज्ञापन

इससे शहर में ट्रैफिक लोड कम होगा और लोगो को राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी ने 7.10 किलोमीटर लंबे मंधना-टिकरा-हेतपुर मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर बीते माह शासन को भेजा था। गुरुवार शाम शासन की ईएफसी (एक्सपेंडीचर फाइनेंस कमेटी) कमेटी की बैठक लखनऊ में हुई, जिसमें यह प्रस्ताव रखा गया।
बैठक में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता, कानपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता आदि अफसर मौजूद रहे। कानपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता रविदत्त ने इस सड़क के चौड़ीकरण को नितांत आवश्यक बताया। उन्होंने बताया कि ईएफसी में यह सड़क अनुमोदित हो गई है। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन

ये भी होंगे फायदे
पीडब्ल्यूडी सीडी-2 के अधिशासी अभियंता अखंडेश्वर प्रसाद ने बताया कि मंधना-टिकरा-हेतपुर मार्ग मात्र तीन मीटर चौड़ा है। इसकी वजह से बड़े वाहन ही नहीं, बल्कि हल्के वाहनों के निकलते समय सामने से दूसरा वाहन आने पर दिक्कत होती थी। लंबे अरसे से इस सड़क को चौड़ा करने की मांग की जा रही थी।

विज्ञापन

आसानी से फर्राटा भर सकेंगे वाहन
अब मार्ग 5.50 मीटर चौड़ा हो जाएगा। इससे मंधना जीटी रोड राष्ट्रीय राजमार्ग से कल्याणपुर-शिवली मार्ग में आवागमन आसान हो जाएगा। कल्याणपुर-शिवली मार्ग मेजर डिस्टि्रक्ट मार्ग है। इससे कन्नौज की तरफ से आकर कानपुर देहात तक वाहन आसानी से फर्राटा भर सकेंगे। कानपुर देहात, कन्नौज की तरफ से आने वाले वाहनों को मंधना से शहर की तरफ नहीं आना पड़ेगा, बल्कि इसी मार्ग से लखनऊ रूट पर जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें