रविवार रात राइस मिल गोदाम में सो रहे गार्ड की संदिग्ध्ा हलात में मौत हो
गई।
दूसरे गार्ड ने मुनीम को घटना की सूचना दी। मुनीम कार से गार्ड के शव
को पहुंचाने गए। वहां परिजनों के आरोपों से घबराए मुनीम गांव के बाहर ही शव
समेत कार छोड़कर भाग गए।
कार में शव की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के सिर पर चोटों के निशान
बताकर परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है।
सोमवार को विसायकपुर गांव
निवासी रामचंद्र कुरील (50) का शव उसके गांव के बाहर ही खड़ी अज्ञात इनोवा
कार से पुलिस ने बरामद किया। रामचंद्र बीते बीस वर्षों से आनंदेश्वर राइस
मिल में गार्ड की नौकरी करते थे।
रविवार रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद भी
वह घर नहीं पहुंचे। पुत्र अनुज ने बताया कि रात में फोनकर उन्होंनेे मिल
गोदाम में ही सोने की जानकारी दी थी। सुबह मुनीम अरुण सचान का फोन आया कि
उसके पिता की मौत हो गई। इस सूचना पर वह मां सोना रानी और बहनोई के साथ
वहां पहुंचा।
इसी बीच मुनीम अरुण कटियार शव को इनोवा से घर छोड़ने के लिए
निकले और गांव के बाहर गाड़ी समेत शव छोड़कर भाग निकले। अनुज ने पिता की
हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, उसने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। उधर,
रात की शिफ्ट में ड्यूटी करने वाले गार्ड रामनरेश ने बताया कि रविवार रात
ड्यूटी समाप्त कर रामचंद्र घर के लिए निकले पर थोड़ी देर में वापस लौट आए।
उसने बताया कि रामचंद्र ने घर में रिश्तेदारों की आने बात कह गोदाम में
सोने की बात कह उससे कंबल लेकर सोने चले गए। सोमवार सुबह जब वह गोदाम की
लाइट बंद करने के लिए पहुंचा तो वहां रामचंद्र मृत हालत में पड़े थे।
इसकी
सूचना उसने मुनीम अरुण सचान को दी। मौके पर पहुंचे अरुण ने रामचंद्र के
परिजनों को इसकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और गाड़ी को कब्जे में
लिया। रनियां चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक कोई
तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।