फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नशे में झूम रहा था दूल्हा, कहासुनी हुई तो जेवर लेकर भागे वर पक्ष के लोग व बराती

Sun, 25 May 2025 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज होने एवं दूल्हे के नशे में होने पर वधू पक्ष के लोगों में कहासुनी शुरू हो गई। पुलिस ने शनिवार को बुजुर्ग लोगों के साथ बीच में पड़कर मामला शांत कर दिया। इससे पहले की शादी की रस्में दोबारा शुरू होती। दूल्हा और बराती साथ लाए चढ़ावे के जेवर व अन्य सामान लेकर चुपचाप भाग गए।
विज्ञापन


नादेमऊ चौकी क्षेत्र के ग्राम बिलंदपुर निवासी सतेंद्र सिंह ने बेटी की शादी बिधूना क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी जगदीश सिंह चौहान के बेटे सत्यपाल सिंह उर्फ सत्तू के साथ तय की थी। देर शाम दूल्हे पक्ष के लोग बरात लेकर पहुंच गए। द्वारचार की रस्म के दौरान दूल्हे को नशे में झूमता देख वधू पक्ष की महिलाओं में कानाफूसी शुरू हो गई। साथ ही लड़की पक्ष के लोगों को पता चला कि सत्यप्रकाश के गांव के ही एक युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है और जेल भी जा चुका है।

इसके बाद जनाती और बरातियों के बीच गहमागहमी शुरू हो गई। बुजुर्ग लोगों ने बीच में पड़कर मामला संभालने का प्रयास शुरू किया। नशे में धुत दूल्हा शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस भी शादी समारोह में पहुंच गई। काफी प्रयासों के बीच दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए और वधू पक्ष ने शादी की रस्मों व सुबह वधू की विदाई की तैयारी शुरू की। कुछ देर बाद बराती दूल्हा समेत चढ़ावे के जेवरात व अन्य सामान लेकर एक-एक कर भाग गए। लड़की के पिता का आरोप है कि दहेज का काफी समान लड़का पक्ष के पास पहुंच चुका है। सौरिख थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें