जिलाधिकारी कपिल सिंह को प्रशस्ति पत्र देती राज्यपाल आनंदी बेन पटेल साथ में सांसद देवेंद्र सिंह
कानपुर देहात। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को डीएम कपिल सिंह व सीडीओ लक्ष्मी एन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इन्हें यह सम्मान आंगनबाड़ी केंद्रों को संसाधन-संपन्न बनाने के लिए मिला है।
कानपुर नगर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में 40वां दीक्षांत समारोह का बुधवार को आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आंगनबाड़ी केंद्रों पर किए गए कार्यों के अतिरिक्त सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छात्रों को निशुल्क एचपीवी टीकाकरण कराने को सराहा। डीएम व सीडीओ ने जनपद में सरकार से संचालित विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ समय पर लाभार्थी तक पहुंचाया है। राज्यपाल ने इस उल्लेखनीय कार्य के लिए इनकी प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी।
सीडीओ ने बताया कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया गया। जहां बिजली कनेक्शन नहीं थे सबसे पहले पास के स्कूल से बिजली मुहैया कराई गई। पहल करते हुए सीएसआर से कुर्जी मेज के साथ 500 किट उपलब्ध कराई गई। इससे बच्चों को केंद्रों पर बेहतर संसाधन मुहैया हुए। वहीं सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन महंगी होती है। इसलिए सीएसआर से लगवाने की पहल की गई। इस वैक्सीन के लग जाने से सर्वाइकल कैंसर नहीं होगा।