शिवली-कल्यानपुर रोड पर बसौसी के पास बदहाल सड़क। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
शिवली। बसपा, सपा के बाद भाजपा सरकार भी तीन किमी सड़क चौड़ीकरण नहीं करा पाई।
सड़क जर्जर हो गई है। 11 साल से वाहन सवारों को निकलने में परेशानी हो रही है।
कानपुर शहर से जोड़ने के लिए शिवली-कल्याणपुर रोड प्रमुख मार्ग है। इसकी लंबाई 26 किलोमीटर है। इसमें 17 किलोमीटर हिस्सा कानपुर देहात में व 9 किलोमीटर हिस्सा कानपुर नगर में आता है। करीब दस वर्ष पूर्व 14 किमी सड़क चौड़ी करा दी गई। तीन किलोमीटर शेखूपुर गांव से बसौसी तक चौड़ीकरण होने से छूट गई। इसके बाद अब तक इस सड़क को चौड़ा नहीं किया जा सका है। वाहन सवारों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शिवली कल्याणपुर रोड के चौड़ीकरण का काम ठंड की वजह से नहीं हो सका है। धन स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही काम पूरा कराया जाएगा। - मुकेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड प्रथम