फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रेमी और उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद की थी युवती की हत्या

Fri, 09 Oct 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सचेंडी क्षेत्र की युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से खुलासा कर दिया। पुलिस ने युवती के प्रेमी शिवम उर्फ बड़े और उसके दोस्त अमन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने पांच अक्तूबर की रात अमन के घर पर युवती से दुष्कर्म किया और बाद में लोहे की रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी थी। शव को शिवली के रैपालपुर में सड़क किनारे फेंक दिया था।
विज्ञापन

शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह और एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को रंजीतपुर पवन तनय आश्रम के पास दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बाइक, युवती का मोबाइल और लोहे की रॉड बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक, शिवम और युवती के बीच करीब छह साल से प्रेम संबंध थे। जून में युवती की शादी तय होने के बाद शिवम ने शादी रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवती तैयार नहीं हुई। पांच अक्तूबर को युवती दादानगर जाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि शिवम उसे बाइक से अमन के घर ले गया। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर रॉड से हमला कर हत्या कर दी। रात में दोनों शव लेकर निकले। रैपालपुर नहर पटरी पर राहगीरों को देखकर शव सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पर दोनों भागने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सीओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें