फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ठगों ने 29 खातों में बांटकर निकाल लिए 1.09 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पीबी सोसाइटी ज्वेलर्स के अकाउंटेंट को निदेशक के नाम से मैसेज भेज कर 1.09 करोड़ रुपये ठगने वाले शातिरों ने रकम को पहले तीन और फिर 29 से ज्यादा खातों में बांटकर निकाल लिया। निकालने से पहले इसे कई राउंड एक से दूसरे खातों में भेजा गया है। साइबर टीम मामले की जांच में जुटी है। उसे सेकेंड लेयर में जो 29 नए खाते मिले हैं यह कई राज्यों के हैं। इन सभी खातों में सिर्फ न्यूनतम जमा राशि ही शेष पड़ी है। बाकी पूरा रुपये खाते में आने के आधे घंटे के भीतर निकल गए। वहीं आरोपियों की तलाश में टीम मध्यप्रदेश के मंदसौर और गुजरात के अहमदाबाद गईं हैं।
विज्ञापन


शातिरों ने नौ अक्तूबर को बिरहाना रोड स्थित पीबी सोसाइटी ज्वेलर्स के निदेशक प्रशांत जैन के अकाउंटेट गजेंद्र राठौर को निदेशक के नाम से व्हाटसअप मैसेज किया। इस मैसेज में तीन फर्माें के बैंक खातों में कुल 1.09 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने की बात लिखी थी। मैसेज पर विश्वास कर अकाउंटेंट ने बिना जांच किए शातिरों के बताए बैंक खातों में शुक्रवार और सोमवार दोपहर को धनराशि ट्रांसफर कर दी। शाम को निदेशक को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने धनराशि को होल्ड कराने की बात कही। हालांकि शातिर तब तक धनराशि को अन्य खातों के माध्यम से निकाल चुके थे। पीड़ित कारोबारी ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर सतीश यादव ने बताया कि आरोपियों ने रुपये निकालने के लिए म्यूल अकांउट का इस्तेमाल किया है। रुपये के ट्रांजेक्शन के बारे में पूरी जानकारी जुटा कर उसे ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों से जुड़े कुछ अहम सुराग हाथ आए हैं। उन पर टीम काम कर रही है। दो टीमें दबिश में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें