फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बादाम, पिस्ता और काजू की तिरंगा बर्फी से मुंह होगा मीठा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। इस दिवाली पर बादाम, पिस्ता और काजू की तिरंगा बर्फी से शहरियों का मुंह मीठा होगा। गुड़ मेवा लड्डू भी बाजार में लाया गया है। हल्की ठंड के अहसास के चलते बादाम, खजूर, चिलगोजा से बनी मिठाइयां भी आई हैं। खजूर बाइट की भी ग्राहक मांग कर रहे हैं। चांदी का वर्क महंगा होने से इसकी बनी मिठाई की मांग घट गई है। खास बात यह है कि मेवा और महंगी मिठाई अब शहरियों की पहली पसंद बन गई है। 70 प्रतिशत से ज्यादा शहरी 1000 से 1600 रुपये किलो भाव वाली मिठाई खा रहे हैं। मिठाइयों में मिलावट की आशंका के बाद से लोगों ने परंपरागत मिठाइयों से दूरी बना ली है।
विज्ञापन

शहर में मिठाइयों का बड़ा बाजार है। बड़ी और ब्रांडेड मिठाइयों की 200 दुकानें हैं जिनकी बाजार में करीब 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शहर भर में कुल पांच हजार से ज्यादा मिठाई की दुकानें हैं। बताया गया कि पहले लोग दूध और खोया की बनी मिठाई ज्यादा पसंद करते थे लेकिन दूध और खोया में मिलावट के मामले आने के बाद से लोग इनसे बनी मिठाइयों से लगातार दूरी बना रहे हैं। कारोबारियों ने बताया कि ग्राहक मेवा की बनी मिठाइयां ज्यादा पसंद करने लगे हैं।
बाजार में 680 रुपये किलो से लेकर 3600 रुपये किलो वाली मिठाई हैं। बेक्ड, चॉकलेट, मेवा, फलों से बनी मिठाई के दाम 1200-1500 रुपये किलो हैं। देसी घी वाली मिठाई भी मांग में हैं। मेवा, पिस्ता और काजू की बनी बर्फी 2200 रुपये किलो में है। पिस्ता बर्फी 3600 रुपये किलो है। बादाम बर्फी 1200 और काजू बर्फी 1300 रुपये किलो है।
विज्ञापन

-
बातचीत
इस बार दिवाली में महंगी मिठाइयों की मांग सबसे ज्यादा है। पैक्ड मिठाइयाें का भी बाजार में चलन बढ़ता जा रहा है। मेवा की बनी मिठाइयां लोग अब सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं। बाजार में इनकी बहुत अच्छी मांग है। - राजकुमार भगतानी, महामंत्री, कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

मेवा की बनी मिठाइयों की मांग सबसे ज्यादा है। पहली सतह पर पिस्ता बीच में काजू और निचली सतह पर बादाम लगाकर तिरंगा मेवा बर्फी तैयार की गई है। इस बार मौसम में ठंड के चलते गुड़ मेवा की बनी मिठाई की भी मांग है। -मयंक गुप्ता, मिठाई कारोबारी

देसी घी की बनी मिठाइयों की अच्छी मांग है। शाही लड्डू, गोंदमेवा लड्डू, पतीशा, बकलावा की ग्राहक मांग कर रहे हैं। चांदी का भाव तेज होने के कारण चांदी वर्क वाली मिठाइयां कम बनाई गई हैं। - अंकित गुप्ता, मिठाई कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें