फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन बोर्ड के गठन से रुकेंगी धार्मिक संस्थानों में अव्यवस्थाएं : देवकीनंदन ठाकुर महाराज

विज्ञापन
शोभायात्रा में सबसे आगे देवकीनंदन ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। मोतीझील लॉन में श्रीमद्भागवत कथा सुनाने आए देवकीनंदन ठाकुर महाराज का शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इससे पहले लाजपतनगर स्थित विश्व शांति सेवा समिति कार्यालय से शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यह विभिन्न मार्गों से मोतीझील लॉन तक गई जहां लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यहां देवकीनंदन महाराज ने सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए एक बार फिर सनातन बोर्ड की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि यदि यह व्यवस्था पहले से होती तो धार्मिक संस्थानों में अव्यवस्थाएं रोकी जा सकती थीं।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के हालिया निर्णय का स्वागत किया जिसमें यह कहा गया है कि मंदिरों की आय का उपयोग किसी अन्य सरकारी कार्य में नहीं किया जा सकता। साथ ही इस निर्णय को आस्था की रक्षा का प्रशंसनीय कदम बताया। कहा कि आज समय भक्ति के साथ धर्म और परंपरा की रक्षा के लिए जागरूक रहने का है। हर सनातनी को इस दिशा में संकल्पित और सचेत होना होगा। पहले दिन मोतीझील लॉन में विधायक नीलिमा कटियार और अरुण पुरी महाराज ने व्यासपीठ का पूजन किया।
विज्ञापन

कार्तिक मास अत्यंत पुण्यदायी
देवकीनंदन महाराज ने कहा कि कार्तिक मास अत्यंत पुण्यदायी है। इस अवधि में की गई भक्ति, दान, दीपदान और संकीर्तन कई गुना फल प्रदान करता है। इस पावन मास में भगवान श्रीकृष्ण और श्रीहरि विष्णु की विशेष अनुकंपा रहती है। पहले दिन की कथा में शिव प्रकाश गुप्ता, जयमाला सिंह, प्रभा शंकर वर्मा, पूनम पांडेय, विपिन वाजपेयी, डॉ. यूपी सिंह, राम विनय यादव, सतीश गुप्ता, अजय मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, नीरज वर्मा, रानी अवस्थी, नीलम सेंगर, माया सिंह, शशांक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें