फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली तेज बारिश से शहर में जलभराव

Mon, 20 Jun 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
बारिश के दौरान विकास नगर में पेड़ के गिरने से आवागमन बाधित रहा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। नालों, नालियों की सफाई के नाम पर खानापूरी ने रविवार को जलभराव के संकेत दे दिए। बारिश से लगातार दूसरे दिन रविवार को मोतीझील चौराहे सहित कई जगह पानी भर गया। नाले, नालियों के किनारे पड़ी सिल्ट उन्हीं में चली गई। इससे मूसलाधार बारिश में भीषण जलभराव होने की आशंका है। शास्त्री नगर सहित अन्य खुदाई स्थलों के आसपास सड़क पर मिट्टी फैलने से फिसलन हो गई। तिलक नगर ठंडी पुलिया में स्कूटी फिसल गई। राहगीरों को दिक्कत हुई। 
विज्ञापन

नगर निगम ने करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर सीसामऊ, सीओडी, रफाका सहित 198 बड़े नालों और आठ सौ से ज्यादा छोटे नाले, नालियां साफ कराई हैं। नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष कुमार सिंह ने 90 फीसदी से ज्यादा नाले साफ होने और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने सभी छोटे नालों, नालियों की सफाई कराने का दावा किया। पर, मामूली बारिश ने ही नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी। दोपहर से रुक-रुक कर बारिश की वजह से मोतीझील के अशोक नगर चौराहे पर गुरु गोविंद सिंह द्वार से मंदिर की तरफ लगभग एक फीट पानी भर गया। वहां नाली पर गंदगी है। इसी तरह मोतीझील के ग्राउंड नंबर-एक के कार्नर में नाली ठीक से साफ न होने की वजह से सड़क पर पानी भर गया। इसी वजह से टाटमिल चौराहे पर जीटी रोड से किदवई नगर की तरफ जाने बाईं सड़क पर यातायात ठप हो गया। हैलट इमरजेंसी के बाहर पानी भरने से मरीज और तीमारदार परेशान रहे। इमरजेंसी से मरीजों को वार्डों में शिफ्ट करने से लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। लालइमली, साइकिल मार्केट सहित कई मोहल्लों में नालियों की ठीक से सफाई न होने के कारण सड़क पर पानी भरने से लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें