फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी शहर को दे सकते हैं तोहफा

Mon, 20 Jun 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
pm modi - फोटो : gettyimages
विज्ञापन
कानपुर। यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दे पर अन्य दलों को घेरने की तैयारी कर रही है। इसकी शुरुआत 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शहर में होने वाली रैली से हो जाएगी। माना जा रहा है कि रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी शहर के लिए कई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। इसमें लाल इमली को चलाने और टूल रूम का निर्माण प्रमुख होगा।
विज्ञापन

कपड़ा मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि लाल इमली में सैंपल वर्किंग जल्द से जल्द शुरू करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके पीछे शायद मंशा ये है कि प्रधानमंत्री मोदी शहर के लोगों को लाल इमली चलाने की अपनी प्रतिबद्धता पर जवाब दे सकें। इसी तरह से औद्योगीकरण में पिछड़े शहर में कौशल विकास के लिए टूल रूम की घोषणा भी हो सकती है। एमएसएमई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कपड़ा मंत्रालय अभी तक टूल रूम के लिए जमीन देने में आनाकानी कर रहा था, लेकिन अब इस काम में तेजी आई है। जुलाई के पहले सप्ताह में टूल रूम के लिए जमीन फाइनल हो सकती है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी रैली में इसके निर्माण की भी घोषणा कर सकते हैं। शहर के कारोबारियों का कहना है कि यूपी के चुनाव अभियान की शुरुआत कानपुर से करने के लिए भाजपा को यहां के लिए कुछ बड़ा सोचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें