= होमगार्ड के घर में दोपहर में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग ने कई
कमरों को चपेट में ले लिया, जिससे कमरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो
गया। अलमारी में रखे पचास हजार रुपये भी जल गए।
क्षेत्र के बैरी सवाई
में होमगार्ड श्रीकांत शुक्ला के घर में गुरुवार की दोपहर शार्ट सर्किट से
आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोसियों ने
बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।
तीन घंटे की मशक्कत के बाद
गांव वालों ने आग पर काबू पा लिया। तब तक घर में रखा सामान, अनाज, कपड़े
जलकर राख हो गए। साथ ही अलमारी में रखे पचास हजार रुपये जलकर राख हो गए।
श्रीकांत शुक्ला को रो रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लेखपाल विद्यासागर
मिश्रा ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तहसील भेजी है। लाला मिश्रा, अनुपम
वर्मा, गनी मिश्रा ढांढस बंधाने पहुंचे। ब्लाक प्रमुख रंजू यादव पीड़ित से
मिलकर सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।