फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आग से फसल अवशेष और 150 पेड़ जले

Wed, 20 May 2026 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। रसूलाबाद-बिल्हौर मार्ग स्थित असालतगंज के मजरा चौबेपुर में मंगलवार दोपहर गेहूं के फसल अवशेष में आग लग गई। हवा संग बढ़ी आग से जामुन, शीशम व यूकेलिप्टस के 150 पेड़ झुलस गए। सूचना पर फायर टैंकर लेकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग बुझाई।
विज्ञापन

चौबेपुर में दोपहर करीब एक बजे गेहूं के फसल अवशेष में आग लग गई। तेज हवा की वजह से आग भड़क गई और काफी बड़े क्षेत्र में फैल गई। लपटें व धुआं उठता देखकर लोगों ने शोर मचाया। तक आसपास के लोग एकत्र हो गए। बाल्टी से पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल को सूचना दी। कुछ देर बाद फायर टैंकर लेकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से दो तरफ से पानी की बौछार शुरू की। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब पांच बजे आग काबू हो सकी।
क्षेत्रीय लेखपाल अनीता अग्निहोत्री मौके पर पहुंचीं और नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है। आग से यूकेलिप्टस, जामुन व शीशम के पेड़ झुलस गए हैं। इसमें अजय तिवारी के 100 नये यूकेलिप्टस के पेड़ हैं। आदित्य त्रिपाठी के 27 पेड़, श्याम सुंदर के 4 पेड़ और अरविंद तिवारी के 15 पेड़ झुलसे हैं। तहसीलदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट मिलने पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें