फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शिवा के साथ हुई बर्बरता देख बिलखे परिजन

Sat, 21 Mar 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के खिरवां में बुधवार रात को प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को शव गांव पहुंचने पर उसके साथ हुई बर्बरता देख परिजन बिलख उठे। इधर पुलिस घटना की तह तक जाने को लेकर कई बिंदुओं पर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

खिरवां में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे किसान राजेंद्र बाबू के बेटे शिवा उर्फ गोलू 20 घर से बाहर निकला था। रात करीब 10.30 बजे तक उसके वापस घर न आने पर परिजन ने उसकी तलाश की तो वह खून से लथपथ अरहर के खेत में पड़ा मिला। उसके ऊपर घास व अरहर टूटी हुई पड़ी थी। गुरुवार को इलाज के दौरान उसने हैलट कानपुर नगर में दम तोड़ दिया।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर ले आए। शिवा के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर की गई बर्बरता देख परिवार के बसंत, राजेंद्र, पप्पी और अंकित बिलख उठे। परिजन ने शाम को सेंगुर नदी में शिवा का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर घटना की छानबीन में जुटी पुलिस ने शिवा के दोस्त सुखवीर को शिवा के मोबाइल की कॉल डिटेल के जरिये पकड़ लिया। पुलिस को उसके हाथ में धारदार हथियार से कटने के निशान भी मिले हैं। पुलिस हिरासत में सुखवीर कई बार शिवा की हत्या को लेकर बयान पलटता रहा। यहां तक कि उसने शिवा के चचेरे भाई अभिषेक के कहने पर हत्या करने की बात तक कह ड़ाली। पुलिस हत्या के मामले में अभिषेक व अन्य की संलिप्तता को लेकर जांच में जुटी है। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले में कई बिंदुओं में छानबीन की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें