फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइक को घसीटते ले गया डंपर, लगी आग

विज्ञापन
बिधनू के शंभुआ ओवरब्रिज पर जलता डंपर।  - फोटो : स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू थानाक्षेत्र में गुरुवार दोपहर शंभुआ रेलवे ओवरब्रिज पर घाटमपुर की ओर जा रहे डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार हाईवे किनारे गिर गए। वहीं भागने के चक्कर में डंपर चालक बाइक को काफी दूर तक घसीटता चला गया।
विज्ञापन


इस दौरान चिंगारी निकलने से डंपर में आग लग गई। चालक और क्लीनर ने डंपर से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बाइक में दूध के पीपे बंधे होने से चालक दूधिया लग रहे हैं।

हादसे के बाद हाईवे के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को पुल के ऊपर से हटवाकर हाईवे के किनारे खड़ा करवाकर जाम खुलवाने के प्रयास शुरू किया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस हाईवे पर यातायात बहाल करा सकी। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डंपर को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें