फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो की यात्रा का सपना जल्द होगा साकार, सीएमआरएस करेंगे निरीक्षण

Wed, 19 Mar 2025 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएमआरएस जनक कुमार गर्ग ट्रॉली में बाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) जनक कुमार गर्ग गुरुवार से दो दिन तक मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ सात सदस्यीय टीम भी रहेगी। निरीक्षण के बाद मोतीझील से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो की यात्री सेवाओं के विस्तार का शुभारंभ जल्द हो सकता है।
विज्ञापन


कानपुर मेट्रो का परिचालन वर्तमान में आईआईटी से मोतीझील तक किया जाता है। जल्द ही शहरवासी मेट्रो से मोतीझील के आगे कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक भी यात्रा कर सकेंगे। चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा व नयागंज जैसे मुख्य व्यवयासिक केंद्रों के साथ सेंट्रल रेलवे स्टेशन भी मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएगा। मोतीझील से कानपुर सेंट्रल के बीच पड़ने वाले सभी पांच स्टेशन (चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज और कानपुर सेंट्रल) अंडरग्राउंड हैं। साथ ही अभी तक जमीन के ऊपर वायडक्त (पुल) पर दौड़ने वाली मेट्रो जमीन के नीचे अंडरग्राउंड रूट पर भी दौड़ने लगेगी। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि हमारा अंडरग्राउंड मेट्रो रूट शहर के सबसे व्यस्त इलाकों के नीचे से गुजरता है जिससे शहर के अंदर यात्रा बहुत सुगम व सुविधाजनक हो जाएगी।

 
विज्ञापन

कानपुर मेट्रो का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
2021 में प्रॉयोरिटी कॉरिडोर को दी थी एनओसी
बता दें कि सीएमआरएस जनक कुमार ने ही दिसंबर 2021 में कानपुर मेट्रो के प्रॉयोरिटी कॉरिडोर (आईआईटी से मोतीझील) को निरीक्षण के बाद अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्रदान की थी। जनक कुमार गर्ग मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त के साथ-साथ मुख्य रेलवे संरक्षा आयुक्त भी हैं। वे 16 मई 2019 को रेलवे संरक्षा आयोग में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें