फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों का हंगामा

Sat, 14 May 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
कमला नगर स्थित सर पदमपत सिंहानिया एजूकेशन सेंटर में फीस वृद्वि के खिलाफ हंगामा करते पेरेंट्स को समझाते प्रिंसिपल वीएस मुदगिल। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। कमला नगर स्थित सर पदमपत सिंहानिया स्कूल में फीस बढ़ाए जाने से नाराज अभिभावकों ने शुक्रवार को एकजुट होकर स्कूल गेट के बाहर हंगामा किया। जाम लगाकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। इसके बाद प्रिंसिपल और अभिभावकों के बीच हुई वार्ता में स्कूल ने 27 मई तक का समय मांगा है। वहीं अभिभावकों ने संयुक्त रूप से एक पेपर पर हस्ताक्षर कर निर्णय लिया है कि जब तक स्कूल प्रशासन फीस कम नहीं करेगा, कोई फीस नहीं जमा करेगा।
विज्ञापन

गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने बताया कि स्कूल ने अलग-अलग मदों में दो से छह हजार रुपये तिमाही फीस बढ़ा दी है। स्कूल डेवलपमेंट, कंप्यूटर, इवेंट और अलग-अलग मदों में मोटी फीस वसूली जा रही है लेकिन कक्षाओं में एसी या कूलर तक नहीं है। कंप्यूटर क्लास भी ठीक नहीं है। इवेंट फीस देने के बाद भी इवेंट का सारा सामान अभिभावकों से ही मंगाया जाता है। कानपुर अभिभावक एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि इस मुद्दे पर 16 मई को डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें