कानपुर। चौक क्षेत्र में स्थित करीब 200 वर्ष पुराने लाला श्री कुंजी लाल मंदिर का डेढ़ साल बाद रविवार को नवकलेवर हुआ। जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का काम पूरा होने के बाद विधिवत पूजन-अर्चन के साथ मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इस दौरान फूलों से मंदिर की आकर्षक सजावट की गई। मंत्रोचार के बीच भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी तथा राधा-कृष्ण को चांदी के सिंहासन पर विराजमान कराया गया। आरती और भोग के बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
ओमर वैश्य परिवार की ओर से कराए गए जीर्णोद्धार के बाद मंदिर को पुराने स्वरूप की भव्यता के साथ नया रूप दिया गया है। लक्ष्मी नारायण गुप्ता, ब्रह्म स्वरूप गुप्ता, शांति स्वरूप गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, जगदीश गुप्ता, अजीत गुप्ता, ज्ञानेंद्र कुमार विश्नोई मौजूद रहे।