फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 35वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद की बॉलीवॉल टीम रही विजेता

Thu, 20 Mar 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय 35वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को कानपुर के रतनलाल स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कानपुर देहात की उच्च प्राथमिक विद्यालय लवरसी की टीम ने प्रयागराज जिले की टीम को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रताप सिंह बघेल, एससीईआरटी के सयुंक्त शिक्षा निदेशक डॉ. पवन सचान व कार्यक्रम के संयोजक मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल ने किया। इस दौरान अतिथियों ने पत्रिका का विमोचन किया। दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में 18 मंडलों के खिलाड़ियों ने खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, कुश्ती, जिम्नास्टिक और राष्ट्रीय एकांकी आदि खेलों में अपना दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को कानपुर मंडल के कानपुर देहात जिले के मलासा ब्लॉक उच्च प्राथमिक विद्यालय लावरसी के बच्चों ने वॉलीबाल बालक वर्ग में प्रयागराज को हरा कर विजेता बन कर कानपुर मंडल का नाम रोशन किया। टीम की जीत में कोच सुनील सिंह, टीम मैनेजर पूनम सचान, जिला व्यायाम शिक्षिका नीतू कटियार का विशेष योगदान रहा। टीम को प्रतिभाग कराने में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक संदलपुर उपेंद्र सचान, संतोष यादव ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रसूलाबाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कानपुर देहात से विकास विश्वकर्मा, अर्पित, दिव्या, मीरा, अनिल आशीष शुक्ला, हिमांशु ,अभिषेक ,अनंजय आदि लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें