फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 35 फीसदी गेहूं खरीद कर मंडल में अव्वल रहा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 35 प्रतिशत के करीब गेहूं की खरीद हुई है। स्थिति यह है कि 2,577 किसानों से 11,840 एमटी गेहूं की खरीद हुई है। गेहूं खरीद का लक्ष्य 34,500 एमटी है। इतने कम आंकड़ों के बाद भी जिला गेहूं खरीद के मामले में मंडल में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष गेहूं की खरीद कुल 5,941 एमटी हुई थी। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में गेहूं की खरीद लगभग दो गुनी हो गई है। विभाग से जुड़े लोगों की माने तो इस बार किसानों को खुले बाजार में समर्थन मूल्य से अधिक दाम मिले हैं। इस वजह से भी केंद्रों से गेहूं कम खरीदा गया है। कागजों में सरकारी गेहूं खरीद करने की अंतिम तिथि 15 जून है, लेकिन बीते कई दिनों से केंद्रों पर कोई किसान नहीं पहुंचा है। ऐसे में इस बार भी जिले में लक्ष्य के सापेक्ष आधा गेहूं भी नहीं खरीदा जा सकेगा।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी लालमणि पांडे ने बताया कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार सरकारी केंद्रों पर गेहूं की आवक ठीक हुई है। हालांकि अब केंद्रों पर गेहूं नहीं आ रहा है। इस बार बाजार का भाव सरकारी रेटों के आसपास ही रहा है इसलिए भी खरीद पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें