फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन को लेकर आईएमए दो फाड़

Wed, 15 Apr 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में डॉक्टर पर हुए हमले के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए मंगलवार को बुलाई गई आम सभा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा दो फाड़ हो गई। पदाधिकारी शांति पूर्वक आंदोलन के पक्ष में थे तो कुछ सदस्य तत्काल ऐसा विरोध दर्ज कराना चाहते थे, जिसका संदेश जनता तक जाए।
विज्ञापन


सदस्य काफी उग्र थे। कोई डॉक्टरों से अपील कर रहा था कि यदि तीमारदार हमला करने का मूड बनाए तो उसे गोली मार दी जाए तो कोई कह रहा था कि गंभीर हालत में आए मरीजों को भर्ती ही न किया जाए। आईएमए अध्यक्ष और सचिव ने सभी की बातें सुनीं और डीएम से मुलाकात के बिना कोई आंदोलन करने पर असहमति जताई।

इससे नाराज कई सदस्य बैठक छोड़कर चले गए। पदाधिकारियों ने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की। आईएमए आम सभा की बैठक सुबह करीब 11 बजे हुई। इसमें सौ सदस्य भी नहीं आए। अध्यक्ष डॉ. किरन पांडेय ने कहा कि इलाहाबाद आईएमए से बात हुई है।
विज्ञापन


हम शांतिपूर्वक अपना विरोध जताएंगे। सचिव डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि आईएमए मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को कड़ाई से लागू करने के लिए सभी थानों में इसकी पूरी जानकारी देने पर विचार कर रहा है। मामले में आईएमए अध्यक्ष डॉ. किरन पांडेय का कहना है कि आईएमए में दो फाड़ जैसी बात गलत हैं।

आम सभा की बैठक में सभी सदस्य अपनी भावनाएं रख रहे थे। इस दौरान डॉ. निखिल गुप्ता, डॉ. आरएन चौरसिया, डॉ. अवध दुबे, डॉ. वीके मिश्र, डॉ. आरके लुंबा, डॉ. अल्का शर्मा, डॉ. राजेश जैन, डॉ. मलय चतुर्वेदी, डॉ. प्रवीन कटियार, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. एके गुप्त, डॉ. बृजेंद्र निगम, डॉ. आरती लाल चंदानी, डॉ. देवेंद्र लाल चंदानी, डॉ. एएस प्रसाद, डॉ. शिवाकांत मिश्रा डॉ. विकास मिश्र, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें