फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो रहा विकास, कुछ दिक्कत भी आसपास

Fri, 30 Oct 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
70 चौराहों पर लगेंगे सिग्नल, ऑटोमेटिक कैमरे
विज्ञापन

इंट्रीगेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत शहर के 70 चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल और ऑटोमेटिक कैमरे लगाए जाएंगे। पांच नवंबर को कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन के सामने मुंबई की कंसल्टेंट कंपनी ‘आकार अभिनव प्राइवेट लिमिटेड’ इसके डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) का प्रजेंटेशन देगी।

कमिश्नर की सहमति मिलने के बाद केडीए काम शुरू कराएगा। एसपी ट्रैफिक सर्वानंद सिंह यादव का कहना है कि डंडे से कानपुर का ट्रैफिक कंट्रोल नहीं हो सकता। जब ये कैमरे लग जाएंगे तो रेड लाइट पार करने वालों की फोटो खींचकर रोज चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


दीपावली तक सड़कें खोदने पर रोक
नगर आयुक्त ने दीपावली तक सड़कें खोदने पर रोक लगा दी है। जल निगम को निर्देश दिए हैं कि पाइप लाइन और सीवर लाइनों के लिए दीपावली तक सड़कें न खोदी जाएं। जो सड़कें खोदी गई हैं, उनकी तत्काल मरम्मत कराई जाए। संचार कंपनियों से भी इस अवधि में खुदाई न करने के लिए कहा गया है।

उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि खुदाई होते मिली तो उनका सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा। त्यौहार पर स्वास्थ्य विभाग जरूरत के हिसाब से आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी लगाकर सफाई कराए। स्विचमैन और लाइनमैन पार्षदों से ड्यूटी सत्यापित कराएंगे।

मेट्रो की फाइनल डीपीआर पहुंची केडीए
मेट्रो रेल के फाइनल डीपीआर की सॉफ्ट कॉपी गुरुवार को केडीए आ गई। 30 अक्तूबर को हार्डकॉपी भी आ सकती है। एक हफ्ते में प्राधिकरण बोर्ड से परिचालन के माध्यम से फाइनल डीपीआर को स्वीकृत कराकर शासन को भेजने की तैयारी है। राइट्स लिमिटेड ने शहर में दो रूटों पर मेट्रो रेल चलाने के लिए डीपीआर तैयार किया है।

फ्लैट, कामर्शियल कांप्लेक्स का प्रजेंटेशन
केडीए में गुरुवार को विकास नगर डिपो में बनने वाले फ्लैट, कामर्शियल कांप्लेक्स और आधुनिक बस अड्डा बनाने का प्रजेंटेशन किया गया।

केडीए उपाध्यक्ष जयश्री भोज ने आर्किटेक्ट प्रसून जलोटा को निर्माण शुरू करने के लिए फाइनल इस्टीमेट और कास्टिंग 10 दिन में तैयार करने के निर्देश दिए। अगले महीने मुख्यमंत्री के सामने निर्माण के लिए अनुबंध और उन्हीं से शिलान्यास कराने की तैयारी है। 

सफाई पर शहर को मिलेंगे नंबर
केंद्र की तरफ से गुरुवार को कलक्ट्रेट में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में बताया गया कि कानपुर सहित देश के 75 शहरों में सफाई की रैंकिंग व्यवस्था लागू कर दी गई है।

चयनित एजेंसी यहां तीन-तीन महीने में साफ सफाई, कर्मियों के कार्य, कूड़ा उठान आदि पर सर्वे करेगी। रिपोर्ट के आधार पर रैंकिंग तय होगी। पहला सर्वे एक से 15 जनवरी तक होगा।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुई वीडियो कांफ्रेसिंग में राज्यवार सफाई, शौचालयों, कम्युनिटी टायलेट, शौचालयों की स्थिति पूछी गई। नगर आयुक्त ने बताया कि प्राप्त निर्देशों के आधार पर तैयार कर 15 दिन में व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जाएंगे।

निबंध में रत्नप्रिय प्रथम रहीं
एएनडी कालेज की छात्राओं ने स्मार्ट सिटी पर निबंध लिखने के साथ ही ड्राइंग भी बनाईं। नगर निगम मीटिंग हाल में हुई पोस्टर प्रतियोगिता में शबनम निषाद पहले, आकांक्षा वर्मा दूसरे, तैय्यबा फातिमा तीसरे नंबर पर रहीं।

अंग्रेजी में निबंध लिखने में रत्नप्रिय प्रथम, तनुश्री द्वितीय, नशरा फातिमा तृतीय, शिवांगी को सांत्वना पुरस्कार मिला। हिंदी में अंकिता पहले, अंजू दूसरे, आरती तीसरे स्थान पर रहीं। फिरदौस बानो को सांत्वना पुरस्कार मिला। नगर आयुक्त देवेंद्र सिंह कुशवाहा और अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता ने विजेता छात्राओं को प्रशस्त्रिपत्र देकर सम्मानित किया।

साकेत नगर में सड़क काटी, लगा जाम
कानपुर। साकेत नगर दीप तिराहे पर गुरुवार को सड़क काटकर राइजिंग मेन (मुख्य पाइप लाइन) बिछाई गई। ट्रैफिक रुकने से बाईपास से गोविंद नगर की तरफ जाने वाला यातायात प्रभावित रहा।

सड़क की दूसरी तरफ से सभी वाहन चलने से शाम को आधा घंटा जाम लगा। जल निगम ने बर्रा से सचान गेस्ट हाउस चौराहे तक राइजिंगमेन बिछाने के लिए एडीएम (सिटी) से रोड कटिंग की अनुमति मांगी है।

जेएनएनयूआरएम की जलापूर्ति परियोजना के तहत गंगा बैराज से कंपनी बाग, सर्वोदय नगर, डबल ुपुलिया, विजय नगर, सीटीआई, शास्त्री चौक होते हुए गौशाला तक राइजिंगमेन बिछाने का 90 प्रतिशत से ज्यादा कार्य पूरा हो चुका है।

जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश चौधरी ने बताया कि इस लाइन में निराला नगर दीप टाकीज तिराहे पर गैप बचा था। इसे पूरा कराने के लिए पाइप डाला जा रहा है। एक - दो दिन में यह कार्य पूरा हो जाएगा।

एक हफ्ते पहले बनी पाइप लाइन  में फिर लीकेज
कानपुर। पनकी से बेनाझाबर वाटर वर्क्स तक जल्दबाजी में शुरू की गई घटिया राइजिंगमेन (मुख्य पाइप लाइन) में फिर लीकेज होने से पानी भर गया है, जिससे जेके मंदिर नहरिया के पास बुधवार रात में बाउंड्री भी गिर गई। उधर, बार - बार लीकेजों की वजह से जल निगम ने ठेकेदार का 30 फीसदी भुगतान रोक लिया है।

जेएनएनयूआरएम की जलापूर्ति परियोजना के तहत पनकी स्थित लोअर गंगा कैनाल से अर्मापुर, शास्त्री नगर होते हुए बेनाझाबर वाटर वर्क्स तक मुख्य पाइप लाइन बिछाई गई है।

हैदराबाद की कंपनी रैमकी इंफ्रास्ट्रक्चर ने यह कार्य किया। जलकल विभाग के जीएम जवाहर राम का कहना है कि गंदगी की वजह से पानी को शुद्ध करने के लिए ज्यादा केमिकल खर्च करना पड़ रहा है।

जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर बीके सिंह ने कहा िक पानी की जरूरत के मद्देनजर यह पाइप लाइन जल्दी शुरू कर दी गई थी। एक हफ्ते पहले लीकेज ठीक कराए गए। अन्य लीकेज भी ठेकेदार से ठीक कराऊंगा। अभी टेस्टिंग समय चल रहा है। इसके बाद एक साल तक यदि लीकेज हुए तो कंपनी ही ठीक कराएगी। ठेकेदार का 30 फीसदी पेमेंट रोक लिया गया है।

गुमटी चौराहे पर सड़क खोदकर केबल डाली
जीटी रोड के गुमटी चौराहे पर सड़क खोदकर किसी संचार कंपनी की ओर से केबल डाल दिया गया। गुरुवार को पीडब्लूडी ने केबल कटवा दिया। साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि खुदाई के लिए पहले से अनुमति नहीं ली गई थी। अवैध रूप से रोड कटिंग का पता चलते ही जलकल विभाग, जल निगम, बीएसएनएल आदि विभागों के अफसरों से पूछा, पर किस विभाग ने केबिल डाली इसकी जानकारी नहीं हो पाई।

सिर्फ 83 सिटी बसें चलाएगी प्राइवेट कंपनी
कानपुर। सिटी बसों का संचालन कर रही प्राइवेट कंपनी श्यामा श्याम सिर्फ 83 बसों को ही चलाएगी। कंपनी के प्रभारी आरपी निगम का कहना है कि रोडवेज ने 83 बसें चालू हालत में दी थीं, जिनको चलाया जा रहा है। रोडवेज चालू हालत में जो बसें कंपनी को मुहैया कराएगा कंपनी उन्हीं का मेंटीनेंस करेगी।
विज्ञापन


वहीं रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सभी बसों की मरम्मत श्यामा श्याम कंपनी करेगी। कंपनी को कलपुर्जे उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी रोडवेज है। कलपुर्जों की सप्लाई में देरी की वजह से 187 बसों का मेंटीनेंस नहीं हो पा रहा है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें