फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dowry Death: नहीं हुई दहेज की मांग पूरी...तो विवाहिता को फंदे से लटकाया, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

Wed, 08 Feb 2023 06:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

गिरवां थाना क्षेत्र में दहेज में बाइक और पांच लाख नहीं देने पर विवाहिता को मारने का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के खेरवा गांव के मजरा अमृतपुर में विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर जान देने के मामले में मायके पक्ष ने दहेज में बाइक और पांच लाख रुपये न मिलने पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खेरवा गांव के मजरा अमृतपुर में रोशनी वर्मा (20) को मंगलवार को सुबह जल्दी खाना बनाने को लेकर पति आनंद कुमार वर्मा ने डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने घर के अंदर कमरा बंद कर साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी थी। पति आनंद रिक्शा चालक है।
घटना के दूसरे दिन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के भाई विनोद निवासी खम्हौरा थाना अतर्रा ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी वर्ष 2018 में की थी। शादी से उसके दो साल का पुत्र भी है। उसने बताया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था।

विज्ञापन

बाइक और पांच लाख की मांग कर रहे थे
पति आनंद दहेज में बाइक और पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। वह सब बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। इतना पैसा देना उसके बस में नहीं था। इसी के चलते पति ने उसकी बहन को मारपीट कर शव फंदे से लटकाया है। मृतका तीन बहनों और एक भाई में मझले नंबर की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने कराया शव को पोस्टमार्टम
घटना के संबंध में गिरवां थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। मृतका के मायके पक्ष मारपीट कर हत्या किए जाने और शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगा रहे है। अभी उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें