फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Thu, 01 May 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी विवाहिता का शव बुधवार को घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। फंदे पर शव लटका देख परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

राजपुर थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी लक्ष्मी यादव (23) पत्नी अमित का शव बुधवार सुबह घर के कमरे में फंदे पर मिला। घर पर मौजूद सास बबली ने शव लटका देखा तो चीखने लगी। ससुरालियों की सूचना पर विवाहिता के मायके बरौर गजपुरा से पहुंचे पिता नरेंद्र ने बताया कि बेटी की शादी मई 2023 में अमित से की थी। पति खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। परिजन मौत की कोई वजह नहीं बता पाए हैं। अनहोनी से पति अमित, पिता नरेंद्र समेत अन्य परिजन बेहाल हैं। राजपुर थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि शव दुपट्टे पर लटका मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें