फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर की सांस्कृतिक एकता को संगीत और नृत्य से दर्शाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर में आयोजित वार्षिक समारोह पैनोरमा में दूसरा दिन शुक्रवार को कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने गंगा सेवा, भारत सेवा की थीम पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उद्घाटन प्रधानाचार्या डॉ. ऋचा प्रकाश ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुपर हाउस ग्रुप के सीएमडी मुख्तारुल अमीन रहे। विद्यालय परिसर को कानपुर सेंट्रल, बिठूर और घंटाघर जैसे मॉडलों से सुसज्जित किया गया। गणेश वंदना के बाद गंगा के अवतरण का चित्रण किया गया। रूह-ए-मुगल में शहर की सांस्कृतिक एकता को संगीत और नृत्य से दर्शाया गया। माटी की मौन पुकार नृत्य-नाटिका में नाना राव, मणिकर्णिका, मैनावती और अजीजन बाई की गाथा ने सभी को भावविभोर कर दिया। मैनचेस्टर की कहानी, कानपुर की जुबानी और टाइमलेस सिंफनी प्रस्तुतियों ने शहर के इतिहास, उद्योग, संघर्ष और खुशहाल वर्तमान को सजीव किया। समापन कानपुर प्राइड और नमामि गंगे की प्रस्तुति से हुआ जिसने दर्शकों को भावनाओं से भर दिया। इस मौके पर नन्हे लेखकों और शिक्षा केंद्र के बच्चों को सम्मानित किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें