फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पूर्व महामंत्री को पुलिस हिरासत में लेने पर गुटों में बंटी कचहरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने के मुद्दे पर एक बार फिर कचहरी दो गुटों में बंटी दिखाई दे रही है। एक ओर जहां थाने में मौजूद अधिवक्ताओं की भीड़ की अगुवाई कर रहे बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित सिंह सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की बात कह रहे हैं, वहीं लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव ने किसी भी तरह की हड़ताल से साफ इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन


लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि राजाराम वर्मा भी एक अधिवक्ता थे। एक अधिवक्ता की हत्या हुई थी। हत्या के षड्यंत्रकारियों की पुलिस जांच कर रही थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर अगर पुलिस ने किसी को हिरासत में लिया है तो उसके लिए सैकड़ों अधिवक्ताओं को हड़ताल की आग में झोंकना उचित नहीं होगा। इसके पहले भी दीनू उपाध्याय, उनके भाई व बेटे की गिरफ्तारी हुई, बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह भी जेल में हैं। कई पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हुए लेकिन कोई हड़ताल नहीं हुई तो एक अधिवक्ता की हत्या के मामले में आरोपी किसी अधिवक्ता के लिए भी हड़ताल नहीं की जाएगी। बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी कालातीत हो चुकी है। उसके द्वारा हड़ताल के आह्वान पर समर्थन नहीं दिया जा सकता।

वहीं, थाने पहुंचे अधिवक्ताओं के गुट में शामिल गोपाल शरण सिंह चौहान ने जिस तरह खुलेआम थाने के बाहर अधिवक्ता राजाराम के हत्यारों को फांसी दो फांसी दो और पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाए, उसने भी अधिवक्ताओं की गुटबाजी को उजागर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें