रकम वापस करने के लिए सट्टा भी खेला
एसीपी के मुताबिक पुलिस ने घटना की जांच के दौरान शक के आधार पर बृजेश के बेटे आयुष दोहरे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले तो वह गुमराह करता रहा, लेकिन पुलिस के सख्ती करने पर टूट गया। आयुष ने बताया कि उधार रकम वापस करने के लिए उसने सट्टा भी खेला, तो उसमें भी काफी पैसा हार गया। इसी के चलते मौका पाकर जब मां सुमन दोहरे, बहन आयुषी व भाई दोहरे छत पर धूप सेक रहे थे।
गहने और 18580 रुपये पार कर दिए
उसी समय वह दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के बहाने मम्मी से बताकर छत से नीचे आया और कमरे में रखी चाबी से आलमारी का लॉकर खोलकर उसमें रखे गहने और 18580 रुपये पार कर दिए। सारा सामान बाथरूम के छत के ऊपर पॉलीथीन में रखकर छिपा दिया। फिर पुलिस को फोन करके बुलाया। एसीपी ने बताया कि आरोपी आयुष को मंगलवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
दरोगा से बातचीत की चैट मिली
पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल की व्हॉट्सएप चैट देखी। उसमें कथित महिला दरोगा से आरोपी के प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। महिला दरोगा 2023 बैच की बताई जा रही है। आरोपी ने सट्टा खेलने के लिए दरोगा से भी पैसा उधार लिया था। वह भी अपना पैसा मांग रही थी। चैट में यह बात भी सामने आई कि महिला दरोगा ने ही आरोपी से कहा था कि चाहे परिवार पर दबाव बनाने के लिए अपने हाथ की नस काटो या चोरी करो।
अपराध के लिए उकसाने की होगी जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चैट में जिस दरोगा की सामने आई है, उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। एसीपी ने बताया कि जांच में अगर उकसाने और रुपये के लेनदेन की बात की पुष्टि हुई तो महिला दरोगा को भी जांच के दायरे में लाकर कार्रवाई की जाएगी।