कई घंटे हुई पूछताछ
पुलिस विभाग को भनक लगी तो, विभाग में भी हड़कंप मच गया। सीओ प्रदीप कुमार ने दिबियापुर थाने पहुंचकर महिला, थाने के सिपाही प्रमोद से पूछताछ की। कई घंटे की पड़ताल के बाद सीओ ने मामले की जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी है।
एसपी ने सिपाही को किया निलंबित
एसपी चारु निगम ने बताया कि मामले की जांच के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। महिला ने बताया है कि उसकी शादी 2021 में हुई थी। 20 फरवरी 2023 को पीड़िता का अपने पति से तलाक हो गया। महिला का पति अपराधी किस्म का है। 17 अप्रैल को पति ने महिला के साथ मारपीट की।
सोशल साइट से वीडियो डिलीट करने के निर्देश
साथ ही महिला का मोबाइल छीन लिया। महिला के आपत्ति जनक वीडियो महिला की ही फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दिए। महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही सर्विलांस की मदद से सोशल सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो डिलीट करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
वीडियो वायरल न करने की अपील
उन्होंने महिला की अस्मिता का ख्याल करते हुए लोगों से वीडियो वायरल न करने की अपील की है। एसपी चारु निगम ने बताया कि गलत आचरण के कारण सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही साइबर सेल की मदद से उस मोबाइल से इंस्टाग्राम और फेसबुक से वीडियो हटवाए जा रहे हैं।