शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बस में किसी परिचालक व शिक्षक के न होने पर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मानकों को पूरा न करने पर होगी कार्रवाई
एआरटीओ प्रवर्तन रेहाना बानो ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि मानकों को पूरा नहीं किया गया है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।