कानपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जगदीशचंद्र जांगिड़ ने घाटमपुर के रामपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और राहुल गांधी के विचारों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जांगिड़ ने महंगाई, पेपर लीक और सरकारी संस्थानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने संगठन सृजन अभियान को गति देते हुए कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही। जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में भारत भूषण संखवार, सुशील प्रधान, नवीन कमल, सूफियान, महेश श्रीवास्तव, संतोष पाल, विजय बहादुर, अमित संखवार, अमीर हसन मंसूरी, गुलफाम और रफीक आदि मौजूद रहे।