फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पक्की सूची में खामियाें की भरमार, एक घर के पते पर 28 से 56 नाम

Mon, 13 Apr 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। एसआईआर पूरा होने पर बीते शुक्रवार को ही विधानसभा की पक्की मतदाता सूची जारी की गई है। अब सूची देखने पर खामियां सामने आ रही हैं। कच्ची सूची में मिली खामियां सुधर नहीं सकी हैं। हालात ये हैं कि अंतिम सूची में एक घर के पते पर 56 तो कहीं 28 वोटरों के नाम दर्ज हैं। इसको लेकर मतदाता चिंतित हैं।
विज्ञापन

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में मतदाता सूची की खामियों को दुरुस्त करने और सही वोटरों के नाम शामिल करने पर जोर रहा। चुनाव आयोग के निर्देश का पालन कराने का अधिकारी दावा जरूर करते रहे लेकिन धरातल पर अपेक्षित काम नहीं हुआ। गणना प्रपत्र भरने से लेकर नोटिस की सुनवाई तक वोटर परेशान रहे। खूब भागदौड़ हुई। मांगे गए दस्तावेज जुटाने में खासी परेशानी हुई। 10 अप्रैल को पक्की सूची जारी कर दी गई। सूची देखने पर खामियां सामने आ रही हैं।
अकबरपुर-रनियां विधानसभा में अकबरपुर में भाग संख्या 114 की मतदाता सूची में मकान नंबर एक में 56 लोगों के नाम दर्ज हैं। एक घर में कई बिरादरी के लोगों का रहना दिखाया गया है। वहीं, तिगाईं की मतदाता सूची में भाग संख्या 508 में एक घर में 28 लोगों के नाम दर्ज हैं। यह दो केस तो उदाहरण भर हैं। इस तरह की खामियां हर बूथ की मतदाता सूची में हैं। इससे एसआईआर पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


..................
वर्जन.......
नगर पंचायत या फिर गांवों में मकान नंबर आवंटित नहीं किए गए हैं। इसकी वजह से मतदाता सूची में एक मकान नंबर में कई परिवारों के नाम दर्ज हैं। इस खामी को दूर करना मुश्किल है, यह समस्या रहेगी। - अमित कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन।
...........................
एसआईआर में इस तरह कटे व बढ़े वोट पर एक नजर
जिले की चार विधानसभाओं में एसआईआर से पहले कुल 1336177 वोटर थे। एसआईआर में इन सब को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए। इसमें 203957 वोटरों ने गणना प्रपत्र भरकर नहीं लौटाए। इस पर इनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए और 6 जनवरी 2026 को कच्ची सूची जारी की गई। इसमें 1132220 वोटर थे। इसके बाद दावे-आपत्तियों ली गईं। इस अवधि में आई आपत्तियों पर सूची से 3952 नाम हटाए गए। जबकि आए दावों पर 51384 वोटर बढ़ाए गए। इस प्रकार अब कुल 1183604 वोटर हैं।
.......................
फोटो- 4 भटौली की वोटर लिस्ट में दर्ज अपूर्वा अवस्थी के पिता का नाम अमित कुमार पांडेय। संवाद

रिश्ता बदल, पति को दर्शाया पिता
अकबरपुर-रनियां से जुड़े भटौली गांव की मतदाता सूची में खामियां भरी पड़ी है। अमित कुमार पांडेय की पत्नी अपूर्वा अवस्थी हैं मगर मतदाता सूची में रिश्ता बदल दिया गया। सूची में पति अमित कुमार पांडेय को अपूर्वा अवस्थी के पिता के तौर पर दर्शाया गया है। यह स्थित उनके लिए असहज बनी है।

..............................
फोटो- 5 भटौली की वोटर लिस्ट में महेंद्र प्रसाद के घर में जुड़ा रहीस अली का नाम। संवाद
भागवताचार्य के घर में रहीस का नाम
भटौली में बूथ संख्या 54 की मतदाता सूची में मकान नंबर 176 की खूब चर्चा है। दरअसल यह मकान भागवताचार्य महेंद्र प्रसाद मिश्र उर्फ पियूष मिश्र का है। अकबरपुर इंटर कॉलेज में हिंदी के प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त भागवतकथा आचार्य महेंद्र प्रसाद कहते हैं कि मतदाता सूची देखकर वह आश्चर्यचकित हैं। उनके घर के आसपास कोई मुस्लिम परिवार नहीं रहता है। जबकि उनके घर में तीन पुत्र सोमकांत, प्रशांत व निशांत के अलावा रहीस अली का नाम जुड़ा है। पत्नी शर्मिला का नाम किसी दूसरे घर में जोड़ दिया गया है। जिम्मेदारों ने ध्यान दिया होता तो यह खामी नहीं होती।

...........................
फोटो - 10 राजपुर के बूथ पर मतदाता सूची में नाम देखता युवक। संवाद



बूथों पर मतदाता सूची देखने पहुंचे कम लोग
राजपुर। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद अब लोग खुद का और परिजन का नाम देखने बूथ पर पहुंच रहे हैं। हालांकि इनकी संख्या बहुत कम है। राजपुर के जूनियर हाईस्कूल, प्राइमरी पाठशाला व भारतीय विद्यापीठ इंटर काॅलेज के बूथों पर बीएलओ पहुंचे। करीमनगर के बूथ पर बीएलओ बैठे कुछ लोग ही नाम देखने पहुंचे। बूथ संख्या 358 में अशोक, मिलानी देवी, रज्जन सिंह, शालिनी, वैभव व प्रशांत ने मतदाता सूची में नाम देखा। तहसीलदार राकेश चंद्रा ने बताया कि मतदाता सूची प्रकाशन के बाद अभी खामियों की शिकायत नहीं मिल रही है। फिर भी त्रुटियां मिलने पर फार्म-8 भरकर सुधार कराने का विकल्प है। किसी का नाम छूट गया है तो फॉर्म-6 भरकर उसके साथ घोषणा-पत्र व आवश्यक दस्तावेज समेत आवेदन किया जा सकता है। (संवाद)
........................
दूसरी ग्राम पंचायत के नाम गोपालपुर मतदाता सूची में दर्ज

फोटो- गोपालपुर मतदाता सूची में दर्ज नाम। संवाद
पुखरायां। विकास खंड मलासा की गोपालपुर ग्रामपंचायत में बूथ संख्या 271 में एसआईआर के बाद भी मतदाता सूची में दूसरे गांव के मुस्लिम परिवार के चार लोगों के नाम आ रहे हैं। वहींस गांव में आज भी मुस्लिम समाज का कोई परिवार नहीं रहता है। प्रधान दीपेंद्र यादव ने बताया कि मतदाता सूची में दिलशाद अहमद, मैविश, रिमशा, जीनत के नाम दर्ज हैं। जिनको मतदाता सूची से हटाए जाने के लिए कई बार बीएलओ से कहा लेकिन नाम नहीं हटे। गांव के मनमाेहन सिंह, जिलेदार सिंह ने बताया कि एसआईआर का कोई मतलब ही नहीं रहा। पता नहीं कहा किस-किस का नाम दर्ज है। बीएलओ रमा देवी ने बताया कि यह नाम कैसे दर्ज हो गए उनको जानकारी नहीं है। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि जब फार्म भरा गया होगा तभी नाम जोड़े गए होंगे। बिना फोटो, आईडी के साथ आवेदन के नाम जुड़ नहीं सकते हैं। शिकायत दिए जाने पर फार्म 7 भरकर मतदाता सूची से नाम हटा दिए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें