फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस बार शिकायत पर भी नहीं हुआ समाधान, 11वीं बार फिर आश्वासन लेकर लौटी पीड़िता

विज्ञापन
रसूलाबाद तहसील में शिकायतें सुनते डीएम जेपी सिंह। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/रसूलाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में कई-कई बार शिकायत करने पर भी फरियादियों के हाथ सिर्फ आश्वासन ही लग रहा है। समस्या बरकरार रहने के बाद भी कागजों पर उसका निपटारा किया जा रहा है। कुछ ऐसा ही मामला शनिवार को रसूलाबाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के सामने आया।
विज्ञापन

तहसील पहुंची महिला ने अब तक 10 बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने के बाद भी प्लाट से कब्जा नहीं हटने की शिकायत की। इस पर डीएम ने एसडीएम व सीओ को संयुक्त रूप से जांच कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
रसूलाबाद तहसील सभागार में डीएम जेपी सिंह ने शनिवार को लोगों की शिकायतें सुनीं। यहां उन्होंने समय निर्धारित पांच दिन में शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिफाल्टर श्रेणी की शिकायत पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। यहां पर 74 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, जिनमें केवल दो का मौके पर निपटारा हो सका।
विज्ञापन

दि लायर्स एसोसिएशन के महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह समेत अन्य अधिवक्ताओं ने वरासत दर्ज करने के लिए लेखपालों पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने एसडीएम से नाराजगी जताई और जांच कराकर कार्रवाई करने को कहा।
राजस्व विभाग की अधिक शिकायतों पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। मौके पर डीएफओ एके द्विवेदी, एएसपी घनश्याम चौरसिया, एसडीएम जितेंद्र कटियार, सीओ विजयेंद्र दुबे मौजूद रहे। उधर, जनपद की छह तहसीलों में कुल 514 शिकायतें दर्ज की गई। इसमें से केवल 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें