जसवंतनगर। कस्बा क्षेत्र में बुधवार को सुबह आठ बजे रोस्टिंग के बाद बिजली सप्लाई खोले जाते ही केस्त फीडर पर 33 केवीए लाइन में लगा केबल बॉक्स फट गया। धमाके की आवाज के साथ केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बलरई, जुगोरा, सिरसा बीबा मऊ सहित अन्य फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इसके बाद जिला मुख्यालय से पहुंची तकनीकी टीम ने केबल बॉक्स की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। दोपहर बाहर 12 बजे के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इस बीच लगातार आठ घंटे तक लोग बिना बिजली के परेशान रहे। सुबह बिजली न आने से लोग पीने का पानी जुटाने के लिए इधर उधर भटकते रहे। वहीं बिन बिजली के कारखानों में भी काम बुरी तरह से प्रभावित रहा। एसडीओ आनंद पाल ने बताया कि बारिश का पानी किसी तरह से केबल बॉक्स में भर गया था जिससे बाक्स गर्म हो कर फट गया। बॉक्स को बदलने के बाद बिजली आपूर्ति को बहाल कर दी।