डॉ. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) लखनऊ के दीक्षांत समारोह में शनिवार को शहर के मेधावियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में शामिल पीएसआईटी की सोनम द्विवेदी ने 85.86 फीसदी और श्वेता त्रिपाठी ने 84.20 फीसदी अंक लाकर शहर का मान बढ़ाया है। दोनों को गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा।
एकेटीयू कैंपस लखनऊ में होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाईक, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, इसरो के अध्यक्ष पद्मश्री एएस किरण कुमार और कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक उपस्थित रहेंगे।
साथ ही संबद्ध इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट कॉलेजों के मेधावियों को मेडल और डिग्री भी देंगे। इस बार गोल्ड के अलावा सिल्वर और ब्रांज मेडल पाने वालों में भी लड़कियों की संख्या ज्यादा है। यूपीटीटीआई के एक छात्र को मेडल मिलना है।