फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर नर्क बना दिया है, गोली मार दूंगा

Tue, 29 Dec 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंदपुरी पुल निर्माण के कारण रोज-रोज लगने वाले जाम से परेशान जनता हिंसक होने लगी है। सोमवार रात कार और बाइकों से पहुंचे लोगों ने यहां हंगामा किया और गोली मारमे की धमकी देकर काम बंद करा दिया।
विज्ञापन


कहा, पूरे शहर को खोद-खोद कर नर्क बना दिया है। अब अगर एक भी गड्ढा खोदा तो गोली मार देंगे। इससे दहशतजदा मजदूर भाग खड़े हुए। मामले की सूचना फजलगंज पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष शशिभूषण का कहना है कि मौके पर पुलिस लगा दी गई है। देर रात कामकाज फिर शुरू हो गया।

साल भर से ज्यादा समय से गोविंदपुरी पुल का निर्माण चल रहा है। इससे यहां रोज जाम लगता है। सोमवार को फजलगंज की तरफ से जाने वाला रास्ता खोद दिया गया जिससे आवागमन ठप-सा हो गया। इसी तरफ पिलर का निर्माण भी कराया जा रहा है। इससे दिक्कत और बढ़ गई।
विज्ञापन


सोमवार देर रात कुछ दबंग कार और बाइकों से आए और पिलर निर्माण कर रहे मजदूरों को खदेड़ लिया। सबने कहा कि शहर को खोद-खोद कर नर्क बना दिया है।

कामकाज बंद कर दो, वरना गोली मार देंगे। इससे खौफजदा मजदूर भाग खड़े हुए और सूचना सेतु निगम के अधिकारियों को दी। इसके बाद फजलगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और कामकाज शुरू कराया। थानाध्यक्ष का कहना है कि धमकी से काम नहीं रुकने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें