सीएचएस गुरुकुलम स्कूल में मैच खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : संगठन
कानपुर। सीएचएस गुरुकुलम स्कूल में हुई केएसएस टेबल टेनिस जोन-8 ओपन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर और बालिका वर्ग में डीपीएस बर्रा की टीम विजेता रही।
चौधरी हरमोहन सिंह यादव की 13वीं पुण्यतिथि पर सीएचएस एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में 15 टीमों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक ने कोर्ट पर खिलाड़ी के साथ नॉकिंग कर किया।
लीग मैचों के बाद फाइनल मुकाबले हुए। विजेता टीमों को सीएचएस एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन चौधरी मोहित यादव ने पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीएचएस गुरुकुलम की प्रधानाचार्य ज्योति विज, सीएचएस एजुकेशन सेंटर की प्रधानाचार्य गीता यादव, कानपुर टेबल टेनिस संघ के सचिव संजय टंडन, स्वाति समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।