फर्रुखाबाद। बाढ़ के कहर के बाद खेतों में जलभराव के चलते सर्पदंश की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ। 12 वर्षीय बालक को लोहिया अस्पताल में 19 एंटी वेनम इंजेक्शन लगाकर बचाया जा सका।
मोहम्मदाबाद थाने के गांव दहेलिया निवासी मनीष के पुत्र ओमप्रताप (12) को शनिवार शाम सांप ने डस लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। 19 एंटी वेनम इंजेक्शन लगने के बाद हालत में सुधार हुआ। फिर उसे रेफर कर दिया गया। इसके अलावा नवाबगंज के गांव नगला चंदन निवासी देशराज (45), राजेपुर निवासी शिवशरण (42), शाहजहांपुर के अल्हागंज निवासी विनोद कुमार के पुत्र अंशुल (15), मिर्जापुर के पृथ्वीपुर निवासी द्रगपाल की पत्नी मोहिनी (40), दोसपुर नागर के आकाश (26) और सुलेमानपुर पट्टी निवासी कमलेश कुमार के पुत्र दीपक (16) को लोहिया अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो गया। (संवाद)