फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खेलते समय मासूम की हालत बिगड़ी, मौत

Thu, 06 Nov 2025 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के इकरामपुर में बुधवार सुबह खेलते समय एक दो वर्षीय मासूम की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी झींझक लेकर आए। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इकरामपुर निवासी श्यामू ने बताया कि बुधवार सुबह बेटी जानवी (2) घर पर खेल रही थी। खेलते समय ही उसने कुछ उठाकर निगल लिया। इसके कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर वह बेटी को लेकर सीएचसी आए। यहां पर डाॅ. राजीव यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले उसे उल्टी भी हुई थी। इधर अनहोनी पर मां राखी, बुआ पूनम, पिता श्यामू व अन्य परिजन बिलखते रहे। डॉ. राजीव कुमार ने बताया मासूम की मौत सीएचसी आने से पहले ही हो चुकी थी। परिजन पोस्टमार्टम न कराने की बात कहकर शव लेकर चले गए। निरीक्षक मंगलपुर महेश कुमार ने बताया किसी ने जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें