फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: अराजकतत्वों ने शहीद की प्रतिमा तोड़ी, परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 16 Mar 2020 03:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले के बंगरा माधवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महेता में श्रमदान पर लगी हुई एक शहीद की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने रविवार रात को तोड़ दिया। इससे परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।सेना की 178 बटालियन में तैनात सैनिक स्वर्गीय भारत सिंह पुत्र पातरे निवासी मिझौना 2011 में शहीद हुए थे।
विज्ञापन


उनके सम्मान में प्रशासन ने अहेता स्थित श्रमदान पर उनकी एक प्रतिमा लगवाई थी जिसे अराजकतत्वों ने तोड़ दिया और मूर्ति को नीचे फेंक दिया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह आक्रोशित हो उठे।

शहीद के पुत्र ने बताया कि मूर्ति 2012 में शासन के द्वारा यहां लगवाई गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें