फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना के संक्रमण से जागरुकता ही बचा सकती: प्रमुख सचिव

विज्ञापन
ऐर में में आरोग्य मेले में मरीजों को देखते डॉ इदरीश - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट। कस्बे के ग्राम सोमई में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेले एवं जागरूकता गोष्ठी में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि देश में जिस तेजी के साथ कोरोना वायरस फैल रहा है, उसके लिए हम सबको मिलकर लड़ना है। इसके लिए हमें कुछ सावधानियां बरतनी है, जैसे छींक आने पर टिशू पेपर या रुमाल का प्रयोग करें, दिन में कम से कम 20 बार डिटॉल, साबुन से 20 सेकंड तक अच्छी तरह से हाथ धोएं। बाजार जाते समय मास्क का प्रयोग करें। खांसी जुकाम वाले व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें। अपने घर में साफ सफाई रखें और बाजारों में बिकने वाले एवं खुले में रखे खाद्य पदार्थ न खरीदें आपकी थोड़ी सी सावधानी से ही कोरोना वायरस को समाप्त किया जा सकता है फिर उन्होंने समस्त स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों को भी कहा है कि भी गांव गांव जाकर कैंप के माध्यम से कोरोना वायरस से निपटने के तरीके बताएं। खासतौर पर स्कूल और महाविद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने कैंपों का आयोजन करें। वहीं स्वास्थ्य शिविर में मेडिकल कालेज एवं जिला अस्पताल से आए हुए डॉक्टरों ने करीब एक सैकड़ा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण की। इस दौरान डाक्टर अल्पना बरतारिया प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. सत्यप्रकाश, डॉक्टर कमलेश राजपूत, प्रभारी पिंडारी डाक्टर कंचन, प्रभारी सोमई राजेश कुमार, अजय कुमार डा. वीरेंद चौधरी लेखपाल देवेंद्र परिहार रहे। गोष्ठी में उन्होंने कक्षा दो की छात्रा आयुषी से 2 का पहाड़ा एवं जनरल नालेज के कुछ सवाल पूछे तो छात्रा ने बड़ी ही सावधानी से सवालों के जवाब दिए। तब उन्होंने छात्रा की सराहना की।
विज्ञापन

101 महिलाओं का हुआ परीक्षण
मुहम्मदाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऐर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. इदरीश मोहम्मद के निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 101 मरीजों का जांच के उपरांत इलाज किया गया, इसमें 4 गर्भवती महिलाओं व छह बच्चों का टीकाकरण भी किया गया साथ ही 12 गर्भवती महिलाओं तथा सात धात्री महिलाओं एवं एक किशोरी को पोषाहार वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में आए हुए मरीजों को कोरोना वायरस से बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई। कोरोना से बचाव हेतु ग्रामीणों को 20 सेकंड तक साबुन से बार बार हाथ धोने की भी सलाह दी गई। इस दौरान डॉ राम सिंह राजपूत, डांक्टर जूही निरंजन, उमेश तिवारी, फ ार्मासिस्ट, हरकिशन, जय नारायण सेन, राजेश बाजपेई स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, नितेश गुप्ता, बीएचडब्ल्यू, हरिशंकर वर्मा, रमेश चंद्र, राम जानकी एलएचबी, राम देवी, कांति देवी आदि उपस्थित रहे।

एट में स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना से बचाव की जानकारी देते प्रमुख सचिव स्वास्थ अमित मोहन प्रसाद- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें