फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जन ने मनाया गणतंत्र का जश्न

Thu, 28 Jan 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, परेड के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार मंत्री अरुणा कोरी ने ध्वजारोहण करने के साथ ही गुब्बारे और कबूतर छोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर महिला कमांडर सीओ ख्याति गर्ग ने परेड का नेतृत्व किया।
विज्ञापन


परेड में पुलिस कार्यालय, एसपीओ, पीएसी, महिला पुलिस, होमगार्ड, घुडसवार पुलिस सहित 11 टोलियां शामिल हुई। बेहतरीन प्रदर्शन में पीएसी की टोली प्रथम, सशस्त्र पुलिस द्वितीय और यातायात पुलिस तीसरे स्थान पर रही।

मुख्य अतिथि ने 75 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को सम्मानित किया।  यहां कमिश्नर इफ्तिखारुद्दीन, जिला जज इफाकत अली खां, आईजी जकी अहमद, डीआईजी नीलाब्जा चौधरी, डीएम कौशलराज शर्मा, एसएसपी शलभ माथुर मौजूद रहे।
विज्ञापन


एकता और अखंडता का संदेश लेकर घूमी तिरंगा यात्रा
कानपुर। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य फाउंडेशन और भारतीय जनता पार्टी ने साउथ क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा को एकता, अखंडता और सद्भाव का प्रतीक बताया गया। यात्रा की शुरुआत बर्रा स्थित सचान गेस्ट हाउस चौराहे से हुई।

यात्रा का शुभारंभ धौरी गांव के किसान रामनारायण त्रिवेदी ने किया। यात्रा में बालिका सनाया सिंह भारत माता के प्रतीक के रूप में वाहन पर आगे-आगे चल रहीं थी। कार्यक्रम संयोजक भाजपा के महानगर मंत्री अतुल मिश्र ने बताया कि यात्रा के माध्यम से लोगों को जोड़ना और देश भक्ति का संदेश फैलाना है।

यात्रा में प्रमुख रूप से विनोद गुप्ता, मणिकांत जैन, अनुपम मिश्रा, आलोक शुक्ला, असीम वाजपेयी, महेश त्रिवेदी, अजीत तिवारी, पलक सिंह, प्रदीप वाजपेयी, शिवांग मिश्रा, समर सविता, अभिनव, गोपाल, रत्नेश, बब्बन, आरुष, सोनू, ज्योति, अरविंद, अनीता, पदमा, चुनमुन, मोहित, उदय सिंह आदि तिरंगा लेकर चल रहे थे।

कांग्रेस ने निकाली महापुरुषों की झांकी
कानपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने गणतंत्र दिवस पर महापुरुषों और क्रांति वीरों की झांकी रैली तिलक हाल से निकाली। इसमें भारत माता, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, महात्मा गांधी, नेहरू, मौलाना आजाद, सरदार पटेल व डॉ. भीमराव अंबेडकर आदि की सुंदर झांकियां शामिल थीं।

रैली में शामिल प्रदेश कांग्रेस महासचिव ओपी श्रीवास्तव ने पार्टी के इतिहास पर चर्चा की। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने गणतंत्र की गरिमा बनाए रखने की बात कही। पूर्व सांसद राजाराम पाल, शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि हमें राष्ट्रीय पर्व मिलजुलकर पूरे उल्लास के साथ मनाना चाहिए।

जुलूस का संचालन शंकरदत्त मिश्र, संयोजन केके तिवारी ने किया। इसमें यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष अभिजीत सिंह सांगा, देहात कांग्रेस अध्यक्ष नीतम सचान, दिनेश वाजपेयी, रितेश यादव, कनिष्ठ पांडेय, कुसुम कटियार, डॉ. आरके जगत, सियाराम पाल, फहद अब्बासी, शिव नारायण मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें