फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का मामला, बाज नहीं आ रहे हैं लोग, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 10 Jul 2022 10:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

पाली थाना क्षेत्र में एक हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति हवा में फायरिंग कर रहा है। युवक के हाथ में बंदूक दिख रही है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग करता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी, बारात जैसे उत्सवों में हर्ष फायरिंग लोगों की जान लेती रहती है। इसके बावजूद ना लोग सुधरने को तैयार हैं और ना ही ऐसे समारोह में जाने वाले लोग उनको रोक पाते हैं। ऐसे में देखा जाए,तो शादी-बारात जैसे मौकों पर जाना जान को जोखिम में डालने जैसा हो गया है। ताजा मामला, हरदोई जिले का है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भीड़ में बैठा एक व्यक्ति अपनी बंदूक से फायरिंग कर रहा है। वीडियो पाली थाने के गजियापुर में तिलक समारोह के दौरान का बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष सुनील दत्त कौल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, विधिक कार्यवाही की जाएगी। बता  दें कि शादी में हर्ष फायरिंग का ताजा वायरल वीडियो बिहार के वैशाली जिले के महनार इलाके का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

बता दें कि हर्ष फायरिंग पर शासन प्रशासन लाख अंकुश लगाने के दावे कर रहा है, लेकिन शादी समारोह में हर्ष फायरिंग पर अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। ऐसे मामलों में लोगों का कहना है कि दोषी व्यक्ति के शस्त्र लाइसेंस को रद्द किया जाना चाहिए। साथ ही, सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें