फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अतर्जी और दरियापुर मोड़ बना डेथ प्वाइंट, 900 मीटर की दूरी पर सात माह में हुईं नौ मौतें

Sun, 10 Jul 2022 06:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

शाहाबाद पाली रोड के अतर्जी और दरियापुर मोड़ ऐसे डेथ प्वाइंट हैं, जहां औसतन हर साल अत्यधिक सड़क हादसे होते हैं। ग्रामीणों के अनुसार,सड़क के दोनों ओर खड़ी झाड़ियां हादसे का कारण बनती हैं।
विज्ञापन
शाहाबाद पाली रोड का अतर्जी मोड़ और आसपास उगीं झाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शाहाबाद पाली रोड के अतर्जी और दरियापुर मोड़ वाहन सवारों के लिए डेथ प्वाइंट बनते जा रहे हैं। इसका कारण 900 मीटर की सड़क में दोनों ओर खड़ी झाड़ियां हैं। हालात ये हैं कि पिछले सात माह में यहां नौ लोगों की मौत हादसे में हो चुकी है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शाहाबाद-पाली मार्ग पर अतर्जी मोड़ से दरियापुर मोड़ की दूरी 900 मीटर है।

विज्ञापन

वाहन चालकों को अक्सर इन झाड़ियों के कारण दूसरी ओर से आने वाले वाहन नहीं दिखाई पड़ते हैं। इस कारण हादसे हो जाते हैं। फुटपाथ तक झाड़ियों खड़ी हैं। सड़क के दोनों ओर बारिश के कारण गड्ढे हो गए हैं। ये गड्ढे भी इन झाड़ियों के कारण दिखाई नहीं देते। कई बार इन झाड़ियों के बीच से जंगली जानवर भी निकल आते हैं। इनसे भी वाहन सवार टकरा जाते हैं। दरियापुर मोड़ से अतर्जी मोड़ तक सड़क पर एक भी संकेतक नहीं लगा है।

केस 1
पाली कस्बा निवासी अता हुसैन आठ दिसंबर को अपनी भाभी के साथ बाइक से पाली जा रहे थे, दरियापुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में अता हुसैन की मौत और उनकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं थी।
 
केस 2
गांव भगवंतपुर निवासी नीकू सिंह अपनी भाभी बड़ी बिटिया के साथ 13 दिसंबर को कार से शाहाबाद जा रहे थे। अतर्जी मोड़ पर कार की टक्कर टैक्टर ट्रॉली से हो गई थी, हादसे में नीकू, बड़ी बिटिया और कार चालक अनुराग की मौत और ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

केस नंबर 3
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के चांदपुर नरकतरा निवासी सोनू 14 नवंबर को बाइक से पाली जा रहा था। दरियापुर मोड़ के पास ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
 
केस नंबर 4
शाहाबाद ब्लॉक के मुरीदापुर गांव निवासी सुग्रीव 11 फरवरी को पैदल पाली से घर जा रहा था। दरियापुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया था।

केस नंबर 5
दरियापुर मोड़ के पास 16 मार्च को पिकअप की भिड़ंत हो गई थी, हादसे में सीतापुर निवासी राम सागर की मौत और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
 
केस नंबर 6
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के नगला खानपुर निवासी देव कुमार छह जुलाई को पड़ोसी युवक मान सिंह के साथ बाइक से शाहाबाद गए थे। घर लौटते समय दरियापुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। कर्मचारियों से रिपोर्ट मंगाकर संकेतक लगवाएंगे। जल्द से जल्द रोड के दोनों तरफ की झाड़ियां कटवाएंगे।  -एचडी अहिरवार अधि. अभि. लोनिवि, सीडी प्रथम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें