फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन कार पिकअप से टकराई, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के ऊसराहार थाना क्षेत्र में चैनल नंबर 134 के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें वह दूसरी लेन में जा रही पिकअप से टकरा गई। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई आयुर्विज्ञज्ञन विवि में भर्ती कराया गया। यहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह नौ बजे करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे गंभीर सड़क हादसा हुआ। इसमें मैनपुरी के थाना घिरोर निवासी शिवम (22) पुत्र सौरभ सिंह अपनी मां सुषमा देवी (38), छोटी बहन लवी (20) और मित्र विशाल (17) के साथ कानुपर में शादी समारोह में जा रहे थे। कार शिवम चला रहे थे। इस दौरान उन्हें नींद का झोंका आया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड में पहुंच गई। इस दौरान लखनऊ की तरफ से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई।
इस हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा के कर्मचारियों ने एंबुलेंस से घायलों को सैफई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। सुषमा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों का भी इलाज जारी है। उधर, दोनों वाहनों को क्रेन से हटवाया गया।
विज्ञापन

सहायक सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया लापरवाही से यह हादसा हुआ है। वाहन चलाते समय पर्याप्त आराम और सतर्कता बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें