भरथना। रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर नॉनस्टॉप एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक के पास से कोई कागज नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी।
रविवार की दोपहर करीब 12 बजे रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर स्थित पोल संख्या 1136 के पास दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन एक यात्री गिरकर घायल हो गया। यात्री को गिरा देखकर पास ही कार्य कर रहे रेलकर्मी ने एंबुलेंस को सूचना दी। उसको सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कस्बा चौकी इंचार्ज शमशुल हसन ने बताया कि यात्री की शिनाख्त नहीं सकी है। उसकी उम्र लगभग 27 वर्ष है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।