फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर की तुरंत बढ़ाई जाएगी क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कानपुर। गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे शहर में विद्युत संकट से त्राहिमाम मचा है। इसे देखते हुए विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गुरुवार को केस्को मुख्यालय पहुंचकर प्रबंध निदेशक नेहा जैन से निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की। तय हुआ कि प्रत्येक सब स्टेशनों पर हाथ गाड़ी की जगह रिपेयर गैंग को ई-रिक्शा दिए जाएंगे। तुरंत ओवरलोड ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बिजली आपूर्ति दुरुस्त की जाए, नहीं तो मुख्यमंत्री को वर्तमान स्थिति की जानकारी देंगे। एमडी ने कहा कि जहां समस्याएं हैं, प्रत्येक सब स्टेशन पर रात आठ से एक बजे तक अतिरिक्त सीनियर अधिकारी बैठेंगे। ये जनता से संवाद कर उनकी शिकायतें दर्ज करेंगे और ऑनलाइन शिकायत लिखवाने में सहयोग भी करेंगे। इस दौरान केस्को अधिकारी, अनुपम मिश्रा, दीपक सिंह, पार्षद गुंजन शर्मा, मंडल अध्यक्ष अजय राय, दीपक शुक्ला, राजा पंडित, वेद मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं, दक्षिण में अंधाधुंध बिजली कटौती को लेकर गुरुवार को बेगमपुरवा के पार्षद पति अकील शानू ने केस्को एमडी नेहा जैन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें